लोहे की रॉड से हमले में महिला की मौत:पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला की गई जान, आरोपी फरार

लोहे की रॉड से हमले में महिला की मौत:पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंची महिला की गई जान, आरोपी फरार

जमुई लखीसराय सीमावर्ती क्षेत्र के तेतरहाट थाना अंतर्गत जिनौरा गांव में लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल की गई 40 वर्षीय महिला बबीता देवी की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान जिनौरा गांव निवासी ज्ञानी मांझी की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बबीता देवी के घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान अरुण मांझी शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने दोनों के बीच हो रहे विवाद को लेकर सवाल किया। इस पर बबीता देवी ने कथित तौर पर कहा कि यह उनके पति-पत्नी के बीच का घरेलू मामला है। मृतक के बेटा फुसैनी कुमार ने बताया कि अरुण मांझी ने लोहे की रॉड निकालकर बबीता देवी के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को भी दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बबीता देवी को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार शाम करीब चार बजे जमुई सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। जमुई लखीसराय सीमावर्ती क्षेत्र के तेतरहाट थाना अंतर्गत जिनौरा गांव में लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल की गई 40 वर्षीय महिला बबीता देवी की इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान जिनौरा गांव निवासी ज्ञानी मांझी की पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बबीता देवी के घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान अरुण मांझी शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने दोनों के बीच हो रहे विवाद को लेकर सवाल किया। इस पर बबीता देवी ने कथित तौर पर कहा कि यह उनके पति-पत्नी के बीच का घरेलू मामला है। मृतक के बेटा फुसैनी कुमार ने बताया कि अरुण मांझी ने लोहे की रॉड निकालकर बबीता देवी के सिर पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को भी दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बबीता देवी को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार शाम करीब चार बजे जमुई सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस की आगे की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *