लोहिया अस्पताल में बुखार-सांस के मरीजों से वार्ड फुल:इमरजेंसी के महिला-पुरुष वार्ड भरे, बच्चों के वार्ड में भर्ती हो रहे मरीज; ओपीडी में भी रही भीड़

लोहिया अस्पताल में बुखार-सांस के मरीजों से वार्ड फुल:इमरजेंसी के महिला-पुरुष वार्ड भरे, बच्चों के वार्ड में भर्ती हो रहे मरीज; ओपीडी में भी रही भीड़

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। यहां बड़ी संख्या में बुखार और सांस की समस्या वाले मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक इमरजेंसी के महिला और पुरुष वार्ड पूरी तरह भर गए। इसके बाद बड़े मरीजों को बच्चा वार्ड में भर्ती करना पड़ा। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में फर्रुखाबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी मरीज आते हैं। यहां 24 घंटे में करीब 50 से 60 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। मंगलवार को बुखार और सांस के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा रही। इसके साथ ही सांप काटने और दुर्घटना में घायल हुए मरीज भी इलाज कराने पहुंचे। इससे इमरजेंसी के सभी बेड भर गए। बच्चा वार्ड में पहले से ही बुखार और सांस की समस्या वाले 5 मरीज भर्ती थे। अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोहिया अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी चलती है। मंगलवार को 810 मरीजों के पर्चे बने। डॉक्टरों के कमरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। चिकित्सा अधिकारी अभय श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों बुखार के साथ-साथ पेट की समस्या वाले मरीज भी ज्यादा आ रहे हैं। मरीजों को तेज बुखार चढ़ने की शिकायत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *