लोहारू नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन:प्रधान बंटी तायल को सौंपा मांग पत्र, बोले- 13 दिन से हड़ताल पर, सरकार नहीं सुन रही

लोहारू नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन:प्रधान बंटी तायल को सौंपा मांग पत्र, बोले- 13 दिन से हड़ताल पर, सरकार नहीं सुन रही

भिवानी जिले में नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल के 13वें दिन मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन लोहारू नगर पालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल को दिया गया। कर्मचारियों ने सरकार से पूर्व में सहमत हुई मांगों को जल्द लागू करने और नगरपालिका कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के पूर्व उपप्रधान अनिल ने की। संघ पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए पहले भी आंदोलन किया था। 13 मई 2026 को हरियाणा निवास, सेक्टर-3, चंडीगढ़ में संघ और सरकार के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें 22 सूत्रीय मांग-पत्र की 17 मांगों पर सहमति बनी थी। कर्मचारी बोले- आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई संघ के अनुसार, उस वार्ता में सरकार ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई और 30 जून 2026 तक स्वीकृत मांगों के पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अभी तक सभी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में मुख्य मांगों में स्वच्छता रैंकिंग के आधार पर सफाई कर्मचारियों को 12 हजार और 9 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देना, बेगार प्रथा समाप्त करना, पालिकाओं, परिषदों और नगर निगमों से हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने के लिए रिपोर्ट मंगवाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, 1 मई से 14 मई 2026 तक हुई राज्यव्यापी हड़ताल की अवधि का वेतन देने की भी मांग की गई। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को स्थायी करने के लिए निचले स्तर से रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की मांग भी रखी। जायज मांगों की अनदेखी की जा रही इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज हड़ताल का 13वां दिन है, लेकिन सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि सरकार और संघ के बीच हुई सहमति के अनुसार सभी लंबित मांगों को जल्द लागू किया जाए और कर्मचारियों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में कर्मचारी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र दरोगा, अशोक, आशु, माया, पुष्पा सहित सहित नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *