धौलपुर के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज के छात्रों ने खराब सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग को लेकर नगर परिषद सभापति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि लॉ कॉलेज तक आने-जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे विद्यार्थियों, स्टाफ और आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। छात्रों ने कहा कि खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे का डर बना रहता है। बारिश में सड़क के हालात और बिगड़ जाते हैं। छात्रों ने नगर परिषद से सड़क का स्थायी समाधान और जल्द कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन सभापति कार्यालय में दिया गया, जहां इसकी रसीद भी मिली। इस दौरान एडवोकेट सारांश अग्रवाल के साथ छात्र जीत सिंह, पल्लवी, बबलू, हर्ष, ऋषिकेश, अमित, विकास, सुरेंद्र और अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

