लुधियाना में स्टूडेंट से स्कूल में छेड़छाड़:टीचर के दफ्तर में ढूंढ रही थी किताब,पीयन ने जबरी पकड़ा

लुधियाना में स्टूडेंट से स्कूल में छेड़छाड़:टीचर के दफ्तर में ढूंढ रही थी किताब,पीयन ने जबरी पकड़ा

लुधियाना के थाना टिब्बा इलाके में एक स्कूल में पढ़ने वाली करीब 16 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने स्कूल में पीयन का काम करने वाले आरोपी प्रिंस पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छात्रा का वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया गया है। किताब लेने टीचर के ऑफिस गई थी छात्रा पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को उसे स्कूल में एक किताब की जरूरत थी। इस संबंध में उसने अपनी क्लास टीचर मुस्कान (काल्पनिक) से बात की। टीचर ने उसे अपने ऑफिस से किताब लेने के लिए कहा। छात्रा के मुताबिक, जब वह ऑफिस में किताब ढूंढ रही थी, तभी स्कूल में पीयन का काम करने वाला प्रिंस पाल भी वहां आ गया। जबरदस्ती पकड़कर गलत तरीके से छूने का आरोप छात्रा ने आरोप लगाया कि किताब ढूंढने के दौरान प्रिंस पाल ने उसे जबरदस्ती पकड़कर दीवार से लगा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने और गलत तरीके से छूने की हरकत की। उसने उसे किस कर दिया। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पीड़िता के बयान के आधार पर थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपी प्रिंस पाल निवासी गली नंबर-1, सरदार नगर, बस्ती जोधेवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रविंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *