धार्मिक आयोजनों में डीजे से दूरी:विसर्जन शोभायात्रा में नहीं बजेगा डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी यात्रा

धार्मिक आयोजनों में डीजे से दूरी:विसर्जन शोभायात्रा में नहीं बजेगा डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ निकलेगी यात्रा

गोंडा में करनैलगंज के धार्मिक आयोजनों में डीजे के इस्तेमाल से दूरी बनाने की पहल करते हुए कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति ने विसर्जन शोभायात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में डीजे नहीं बजाने का निर्णय लिया है। हाल ही में बलरामपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना के बाद डीजे के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसी क्रम में समिति ने यह निर्णय लिया। समिति के कार्यकर्ता सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने बताया कि मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों में डीजे के तेज शोर से ध्वनि प्रदूषण सहित कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना बेहतर विकल्प है। उन्होंने अन्य दुर्गा पूजा समितियों और लोगों से भी धार्मिक आयोजनों में डीजे का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की, ताकि धार्मिक परंपराओं के साथ शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *