लुधियाना में ट्रांसफॉर्मर समेत कर्मचारी गिरे,VIDEO:पुराने सिस्टम को हटाकर 300 केवीए लगाया जा रहा था,दो कर्मचारी DMC दाखिल

लुधियाना में ट्रांसफॉर्मर समेत कर्मचारी गिरे,VIDEO:पुराने सिस्टम को हटाकर 300 केवीए लगाया जा रहा था,दो कर्मचारी DMC दाखिल

लुधियाना के हैबोवाल स्थित मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार शाम ट्रांसफॉर्मर ऑगमेंटेशन (क्षमता बढ़ाने) के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नया ट्रांसफॉर्मर पोल पर लगाते करते समय अचानक नीचे गिर गया। ट्रांसफार्मर सहित दो कर्मचारी भी नीचे आ गिरे। एक कर्मचारी के दांत टूट गए तो दूसरे की दोनों टांगे कुचली गई। जो ट्रांसफार्मर नीचे गिरा उसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। कर्मचारी बिना सेफ्टी किट पहने काम कर रहे थे। दोनों कर्मचारी घायल हो गए। इनमें ठेकेदार के जरिए काम पर लगाया गया कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, PSPCL के नियमित CHB कर्मचारी गुरमीत सिंह को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें राहत मिली। 300 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था
जानकारी के अनुसार PSPCL के अग्र नगर डिवीजन के यूनिट-2 की ओर से इलाके में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर 300 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था। इसके लिए सोमवार से काम शुरू किया गया था और पहले बिजली के पोल लगाने का काम किया जा रहा था। खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन टूटी
सोमवार को पोल लगाने के लिए खुदाई के दौरान नगर निगम की करीब 8 इंच मोटी पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से सड़क पर पानी बहने लगा। सूत्रों के मुताबिक इसके बावजूद कुछ समय तक काम जारी रहा। बाद में नगर निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर काम रुकवा दिया गया। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की उसी रात मरम्मत कर दी गई। क्रेन से ट्रांसफॉर्मर पोल पर चढ़ाते समय हादसा
मंगलवार देर शाम कर्मचारी दोबारा ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में जुटे थे। क्रेन की मदद से नया ट्रांसफॉर्मर पोल पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर को पोल पर रखने के कुछ ही क्षण बाद वह अचानक नीचे आ गिरा। इस दौरान नीचे काम कर रहे दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल
हादसे के कारण इलाके की बिजली सप्लाई भी प्रभावित हो गई। ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम अभी जारी होने के चलते अधिकारियों के अनुसार बिजली सप्लाई बहाल करने में 6 घंटे से अधिक समय लग सकता है। ऑगमेंटेशन का काम पूरा होने और सुरक्षा जांच के बाद ही सप्लाई बहाल की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही अग्र नगर डिवीजन के अतिरिक्त एसई और यूनिट-2 के एसडीओ समेत PSPCL के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसा ट्रांसफॉर्मर ऑगमेंटेशन के दौरान हुआ है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ पावरकाम सख्त कानूनी व प्रशासनिक एक्शन लेने की तैयारी में है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *