लुधियाना में 14 साल के दिव्यांग बच्चे के साथ अन-नेचुरल सैक्स के हत्या करने वाला सीरियल रेपिस्ट निकला। वह उम्र में अपने से बड़ी महिलाओं को या फिर बच्चों के साथ सेक्स करने की कोशिश करता था। उनके पीछी घूमता रहता था। उसने 22 साल की उम्र में पहला अपराध किया था, 59 साल की महिला के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे 6 साल जेल में रहना पड़ा, लेकिन वह अपनी हरकतों को नहीं भूला। जिस बच्चे की उसने हाल ही में हत्या की, उसके साथ उसने पहले कुकर्म किया, इसके बाद तालाब में डुबो दिया। इसके लिए वह करीब 3 महीने से घूम रहा था। खन्ना के एसपी पवनजीत सिंह ने कहा कि आरोपी बेहद शातिर है। उसकी इन हरकतों को देखकर उसके परिवार ने भी उसे बेदखल कर दिया था और अब वो बाहर ही घूमता रहता था। कौन है आरोपी मनी कुमार, कैसे सीरियल रेपिस्ट बना, पहला मामला कैसे दर्ज हुआ था, परिवार ने उसे घर से क्यों निकाल दिया, उसके अपराध करने का पैटर्न कैसा था….जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट सीरियल रेपिस्ट की कहानी विस्तार से पढ़िए… एक महीने पुलिस को घुमाता रहा मनी पुलिस के अनुसार, मनी बेहद शातिर भी है। उसने बच्चे की हत्या ऐसी जगह पर की, जहां आसपास न तो कोई था और न ही वहां कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बच्चे की हत्या करने के बाद वो दोराहा से भाग गया और अपना हुलिया बदलकर संगरूर के भवानीगढ़ चला गया। वहां जाकर वो एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। पुलिस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए आसपास घूमती रही। 200 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ा थाना दारोहा के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करना बेहद मुश्किल भरा रहा। उनका कहना है कि पहले तो सिर्फ मर्डर की बात थी, लेकिन जब बच्चे का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि उसके साथ कुकर्म भी हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी का पता करने के लिए 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसी बीच वहां से दूर में एक युवक सीसीटीवी में डिटेक्ट हुआ। एक फोन कॉल की वजह से आरोपी का पता चला। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किसी से फोन लेकर एक लड़के को फोन किया। पूछताछ में एक लड़के ने जानकारी दी। लड़के से पूछताछ की और उस फोन नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंचे। *************** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में बच्चे से कुकर्म, तालाब में डुबोकर हत्या: सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, पहले भी 69 साल की बुजुर्ग महिला का रेप कर चुका लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)


