लाठी-डंडों और फरसों के साथ डाक कांवड़ियों का सैलाब:शिव चौक पर पुलिस ने जब्त कर कोतवाली में कराए जमा

लाठी-डंडों और फरसों के साथ डाक कांवड़ियों का सैलाब:शिव चौक पर पुलिस ने जब्त कर कोतवाली में कराए जमा

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और डाक कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच लाठी-डंडों और फरसों के साथ गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को लेकर पुलिस ने शिव चौक पर कार्रवाई शुरू कर दी। शिव चौक पहुंच रहे ऐसे कांवड़ियों से पुलिस लाठी, डंडे और फरसे आदि छीनकर जब्त कर रही है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामान को कोतवाली में जमा कराया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कई दर्जन डंडों के साथ कई फरसे भी पुलिस जब्त कर चुकी है। डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस और प्रशासन पहले से ही सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। ऐसे में हाथों में लाठी-डंडे और फरसे लेकर चल रहे कांवड़ियों पर पुलिस विशेष निगरानी रख रही है। शिव चौक पर पुलिसकर्मी ऐसे कांवड़ियों को रोककर उनके हाथों में मौजूद डंडे और फरसे अपने कब्जे में ले रहे हैं। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सामान को अलग से कोतवाली में जमा कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में मुज़फ्फरनगर में डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *