लाइसेंस रद्द होने पर भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री:कौशांबी प्रकरण के बाद हुई छापेमारी, 2650 मिर्ची पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

लाइसेंस रद्द होने पर भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री:कौशांबी प्रकरण के बाद हुई छापेमारी, 2650 मिर्ची पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में कौशांबी पटाखा प्रकरण के बाद अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम ने महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव में एक पटाखा फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि लाइसेंस का नवीनीकरण न होने के बावजूद फैक्ट्री में पटाखे बनाए और स्टोर किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पटाखे और बनाने का सामान बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे इस मामले का खुलासा किया। क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी और एसडीएम कुंडा के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को फैक्ट्री पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार, मौके से 2650 मिर्ची पटाखे, पांच फंटा पटाखे, एक कुरकरी और सात पार्टी पेपर पटाखे मिले। इसके साथ ही एक तराजू, लोहे की चलनी और पांच छोटे-बड़े तसले भी बरामद हुए। प्रतिष्ठानों और परिसरों की जांच जारी पुलिस ने माघी चैनगढ़ निवासी मो. हमजा पुत्र खलील अहमद को मौके से गिरफ्तार किया। बरामद पटाखों को नियमों के तहत नष्ट कर दिया गया। महेशगंज पुलिस ने मो. हमजा के खिलाफ अवैध पटाखा भंडारण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जिले में पिछले 20 सालों के पटाखा लाइसेंसधारकों के प्रतिष्ठानों और परिसरों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज सिंह कुशवाहा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस छापेमारी से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *