ललितपुर में विश्व हिंदू परिषद ने निकाली डंकी कांवड़ यात्रा:देवगढ़ के पशुपति मंदिर में जलाभिषेक, 200 से ज्यादा लोग हुए शामिल

ललितपुर में विश्व हिंदू परिषद ने निकाली डंकी कांवड़ यात्रा:देवगढ़ के पशुपति मंदिर में जलाभिषेक, 200 से ज्यादा लोग हुए शामिल

ललितपुर में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी ललितपुर (कानपुर प्रांत) के संयुक्त तत्वावधान में डांक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा नृसिंह मंदिर, तालाबपुरा से शुरू होकर करीब 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ स्थित प्राचीन शिव पशुपति मंदिर पहुंची। यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। शहर से होकर देवगढ़ के लिए रवाना हुई यात्रा डांक कांवड़ यात्रा नृसिंह मंदिर से शुरू होकर सावरकर चौक, घंटाघर, वर्णी चौराहा, रेलवे स्टेशन, जुगपुरा और जाखलौन होते हुए देवगढ़ पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोष किए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस मौजूद रही। पशुपति मंदिर में हुआ जलाभिषेक देवगढ़ पहुंचने पर सनातन धर्मरक्षा समिति के अध्यक्ष आचार्य रवि तिवारी ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *