ललितपुर में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार शाम मोहल्ले का 25 वर्षीय युवक चाट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेजा गया है। मामला तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। चाट खिलाने के बहाने ले गया परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच आरोपी युवक बच्ची को चाट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि गांव के बाहर सुनसान इलाके में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और दादी को घटना की जानकारी दी। रात 7 बजे कोतवाली पहुंची दादी दादी शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्ची को लेकर तालबेहट कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तालबेहट प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची को मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेजा गया है। रात करीब 9:30 बजे बच्ची ललितपुर पहुंच गई थी, लेकिन रात 10:30 बजे तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका था। माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हैं बताया गया कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हैं, इसलिए वह दादी के साथ रहती थी। आरोपी युवक भी उसी मोहल्ले का रहने वाला है। बच्ची उसे चाचा कहकर बुलाती थी।

