लड़की से पूछा क्या हाल है, युवक की पिटाई:अगरबत्ती लेने दुकान पहुंचा था, लोगों ने पीटा; पुलिस को शिकायत नहीं

लड़की से पूछा क्या हाल है, युवक की पिटाई:अगरबत्ती लेने दुकान पहुंचा था, लोगों ने पीटा; पुलिस को शिकायत नहीं

सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड में एक किराना दुकान पर अगरबत्ती खरीदने पहुंचे शादीशुदा युवक को लड़की से बातचीत करना भारी पड़ गया। युवक पर लड़की को देखकर मुस्कुराने और ‘क्या हाल है’ कहकर टिप्पणी करने का आरोप है। लड़की को देखकर स्माइल, फिर पूछा क्या हाल है लड़की के विरोध जताने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार नाम का युवक रीगा रोड स्थित एक किराना दुकान पर अगरबत्ती खरीदने पहुंचा था। उस समय दुकान पर कई ग्राहक मौजूद थे। ग्राहकों और ग्रामीणों ने युवक को घेरा इसी दौरान वहां मौजूद एक लड़की पर युवक की नजर पड़ी। आरोप है कि युवक ने लड़की को देखकर स्माइल की और फिर उससे ‘क्या हाल है’ कहकर बातचीत करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर लड़की ने विरोध जताया। इसके बाद दुकान के आसपास मौजूद ग्राहकों और ग्रामीणों ने युवक को घेर लिया। नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक को काफी देर तक पीटा गया। बाद में मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि घटना के समय युवक नशे की हालत में था। हालांकि, युवक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं – नगर थाना पुलिस वहीं, घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दिए जाने की भी जानकारी नहीं है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीतामढ़ी में नगर थाना क्षेत्र के रीगा रोड में एक किराना दुकान पर अगरबत्ती खरीदने पहुंचे शादीशुदा युवक को लड़की से बातचीत करना भारी पड़ गया। युवक पर लड़की को देखकर मुस्कुराने और ‘क्या हाल है’ कहकर टिप्पणी करने का आरोप है। लड़की को देखकर स्माइल, फिर पूछा क्या हाल है लड़की के विरोध जताने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार नाम का युवक रीगा रोड स्थित एक किराना दुकान पर अगरबत्ती खरीदने पहुंचा था। उस समय दुकान पर कई ग्राहक मौजूद थे। ग्राहकों और ग्रामीणों ने युवक को घेरा इसी दौरान वहां मौजूद एक लड़की पर युवक की नजर पड़ी। आरोप है कि युवक ने लड़की को देखकर स्माइल की और फिर उससे ‘क्या हाल है’ कहकर बातचीत करने की कोशिश की। युवक की इस हरकत पर लड़की ने विरोध जताया। इसके बाद दुकान के आसपास मौजूद ग्राहकों और ग्रामीणों ने युवक को घेर लिया। नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक को काफी देर तक पीटा गया। बाद में मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि घटना के समय युवक नशे की हालत में था। हालांकि, युवक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं – नगर थाना पुलिस वहीं, घटना के संबंध में किसी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दिए जाने की भी जानकारी नहीं है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *