लखीसराय में लूट के 2 आरोपी को गिरफ्तार:पुलिस ने देवघर से पकड़ा, प्रमुख पति को जान से मारने की धमकी दी थी

लखीसराय में लूट के 2 आरोपी को गिरफ्तार:पुलिस ने देवघर से पकड़ा,  प्रमुख पति को जान से मारने की धमकी दी थी

बेगूसराय पुलिस ने लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर फुलवरिया थाना इलाके में सोना, चांदी और नकदी लूटने का आरोप है। दोनों आरोपी लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पिपरिया थाना प्रभारी सौरव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बलीपुर गांव का राजवर्धन कुमार शामिल है। उस पर बेगूसराय के लूट के अलावा, लखीसराय के पिपरिया थाना में भी एक मामला दर्ज है। यह मामला बलीपुर के प्रमुख पति को जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है।
दूसरा आरोपी रामचंद्रपुर गांव का काली उर्फ कन्हैया है। वह भी बेगूसराय लूट में शामिल है। उसके खिलाफ पिपरिया थाना में चोरी के प्रयास का एक और केस दर्ज है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लूट में उनकी भूमिका और गिरफ्तारी से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। बेगूसराय पुलिस ने लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर फुलवरिया थाना इलाके में सोना, चांदी और नकदी लूटने का आरोप है। दोनों आरोपी लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पिपरिया थाना प्रभारी सौरव सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बलीपुर गांव का राजवर्धन कुमार शामिल है। उस पर बेगूसराय के लूट के अलावा, लखीसराय के पिपरिया थाना में भी एक मामला दर्ज है। यह मामला बलीपुर के प्रमुख पति को जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है।
दूसरा आरोपी रामचंद्रपुर गांव का काली उर्फ कन्हैया है। वह भी बेगूसराय लूट में शामिल है। उसके खिलाफ पिपरिया थाना में चोरी के प्रयास का एक और केस दर्ज है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। लूट में उनकी भूमिका और गिरफ्तारी से जुड़ी बाकी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *