80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और परेड में शामिल सात टुकड़ियों ने अनुशासित कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समारोह के दौरान पूरा गांधी मैदान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी तैयारियों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया था। सात टुकड़ियों ने किया शानदार परेड ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अन्य बलों की सात टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। जवानों की अनुशासित कदमताल और तिरंगे को दी गई सलामी ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। परेड के दौरान जवानों के अनुशासन और प्रदर्शन की लोगों ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। उनके देश के प्रति योगदान, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया। समारोह में सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने गिनाईं बिहार सरकार की योजनाएं समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने बिहार में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को लगातार तेज किया जा रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए सात निश्चय के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और उनसे हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना और बिहार को आगे ले जाना है। मुख्य समारोह के दौरान गांधी मैदान में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। ध्वजारोहण, परेड और सम्मान समारोह के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लखीसराय कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान परिसर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और परेड में शामिल सात टुकड़ियों ने अनुशासित कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समारोह के दौरान पूरा गांधी मैदान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के रंग में रंगा नजर आया। समारोह को लेकर मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और सभी तैयारियों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया था। सात टुकड़ियों ने किया शानदार परेड ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अन्य बलों की सात टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। जवानों की अनुशासित कदमताल और तिरंगे को दी गई सलामी ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। परेड के दौरान जवानों के अनुशासन और प्रदर्शन की लोगों ने सराहना की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। उनके देश के प्रति योगदान, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया। समारोह में सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, डीडीसी सुमित कुमार समेत जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने गिनाईं बिहार सरकार की योजनाएं समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजय कुमार ने बिहार में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति को लगातार तेज किया जा रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार के कार्यकाल को बेहतर बताते हुए सात निश्चय के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और उनसे हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना और बिहार को आगे ले जाना है। मुख्य समारोह के दौरान गांधी मैदान में देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। ध्वजारोहण, परेड और सम्मान समारोह के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया।


