नवादा में मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने किया ध्वजारोहण:स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित, डीएम-एसपी समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

नवादा में मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने किया ध्वजारोहण:स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित, डीएम-एसपी समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य राजकीय समारोह शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पहले उन्होंने परेड की विभिन्न प्लाटून का निरीक्षण किया। समारोह में जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान समेत जिले के कई वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। मंत्री ने गिनाईं जिले के विकास की उपलब्धियां मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नवादा में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के चौमुखी विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवादा में इंजीनियरिंग कॉलेज और हर घर नल-जल योजना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा बेहतर पार्कों का निर्माण और आधुनिक सदर अस्पताल के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जिले के समग्र विकास को गति देना है। स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। उनके देश के प्रति योगदान और आजादी की लड़ाई में किए गए त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की वजह से ही देश आजादी की रोशनी देख सका। उनके आदर्शों को याद करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कलेक्ट्रेट से पुलिस केंद्र तक फहराया गया तिरंगा मुख्य समारोह के बाद जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया। समाहरणालय: सुबह 9:50 बजे डीएम रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन: सुबह 10 बजे विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने तिरंगा फहराया। अनुमंडल कार्यालय: सुबह 10:15 बजे एसडीएम अमित अनुराग ने ध्वजारोहण किया। नगर थाना: सुबह 10:25 बजे थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस केंद्र: सुबह 10:55 बजे एसपी अभिनव धीमान ने तिरंगा फहराया। पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य राजकीय समारोह शहर के हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण से पहले उन्होंने परेड की विभिन्न प्लाटून का निरीक्षण किया। समारोह में जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान समेत जिले के कई वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। मंत्री ने गिनाईं जिले के विकास की उपलब्धियां मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नवादा में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के चौमुखी विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवादा में इंजीनियरिंग कॉलेज और हर घर नल-जल योजना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा बेहतर पार्कों का निर्माण और आधुनिक सदर अस्पताल के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और जिले के समग्र विकास को गति देना है। स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। उनके देश के प्रति योगदान और आजादी की लड़ाई में किए गए त्याग को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की वजह से ही देश आजादी की रोशनी देख सका। उनके आदर्शों को याद करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कलेक्ट्रेट से पुलिस केंद्र तक फहराया गया तिरंगा मुख्य समारोह के बाद जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया। समाहरणालय: सुबह 9:50 बजे डीएम रवि प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। विकास भवन: सुबह 10 बजे विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने तिरंगा फहराया। अनुमंडल कार्यालय: सुबह 10:15 बजे एसडीएम अमित अनुराग ने ध्वजारोहण किया। नगर थाना: सुबह 10:25 बजे थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस केंद्र: सुबह 10:55 बजे एसपी अभिनव धीमान ने तिरंगा फहराया। पूरे जिले में सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और अन्य प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *