लखीसराय मंदिर हादसे में एक परिवार की 3 महिलाएं मृत:सावन की तीसरी सोमवारी पर 7 महिलाओं की हुई मौत

लखीसराय मंदिर हादसे में एक परिवार की 3 महिलाएं मृत:सावन की तीसरी सोमवारी पर 7 महिलाओं की हुई मौत

लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी पर सुबह 6.30 बजे अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इसमें एक परिवार की तीन महिलाओं की एक साथ मौत हुई है। तीनों आपस में जेठानी-देवरानी थीं। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर दूर हुआ है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) शिवम कुमार के मुताबिक, बिजली का पोल गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटना के करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की रोक लगा दी गई थी। मामला शांत होते ही फिर से पुलिस की मौजूदगी में पूजा शुरू करवा दिया गया है। मंदिर के अंदर करीब 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के सुरक्षा में लगे हुए हैं। खबर अपडेट हो रही है। लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवारी पर सुबह 6.30 बजे अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इसमें एक परिवार की तीन महिलाओं की एक साथ मौत हुई है। तीनों आपस में जेठानी-देवरानी थीं। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर करीब एक किलोमीटर दूर हुआ है। उप-मंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) शिवम कुमार के मुताबिक, बिजली का पोल गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। घटना के करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की रोक लगा दी गई थी। मामला शांत होते ही फिर से पुलिस की मौजूदगी में पूजा शुरू करवा दिया गया है। मंदिर के अंदर करीब 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के सुरक्षा में लगे हुए हैं। खबर अपडेट हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *