रहिका के कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

रहिका के कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़:तीसरी सोमवारी पर सुरक्षा के रहे व्यापक प्रबंध, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मधुबनी में सावन माह की तीसरी सोमवारी को रहिका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्त सुबह से ही कतारबद्ध होकर मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई थी। मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, एएसपी रश्मि, मधुबनी प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 आलोक कुमार और यातायात डीएसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया था। मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा ने बताया कि तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। भीड़ नियंत्रण, सुचारु आवाजाही और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, निर्धारित मार्ग और कतार का पालन करने तथा सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करने की अपील की। तीसरी सोमवारी के अवसर पर कपिलेश्वर स्थान में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा। मधुबनी में सावन माह की तीसरी सोमवारी को रहिका प्रखंड स्थित प्रसिद्ध कपिलेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्त सुबह से ही कतारबद्ध होकर मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई थी। मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा, एएसपी रश्मि, मधुबनी प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 आलोक कुमार और यातायात डीएसपी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया था। मधुबनी सदर एसडीएम चंदन कुमार झा ने बताया कि तीसरी सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। भीड़ नियंत्रण, सुचारु आवाजाही और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, निर्धारित मार्ग और कतार का पालन करने तथा सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करने की अपील की। तीसरी सोमवारी के अवसर पर कपिलेश्वर स्थान में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र गूंजता रहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *