लखीमपुर खीरी में झमाझम बारिश, उमस से राहत:कई इलाकों में जलभराव, किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी

लखीमपुर खीरी में झमाझम बारिश, उमस से राहत:कई इलाकों में जलभराव, किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी

लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार सुबह हुई जोरदार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो लगभग 11 बजे तेज बारिश में बदल गई। मैगलगंज, कस्ता, बेहजम सहित जिला मुख्यालय में भी भारी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को दिनभर तेज उमस और लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग परेशान थे। शनिवार को बारिश शुरू होने के बाद मौसम में बदलाव आया। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण सुबह काम पर निकले लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग छाते और रेनकोट का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे, जबकि कुछ स्थानों पर लोग बारिश थमने का इंतजार करते दिखे। तेज बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। इस बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। लंबे समय से उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। ठंडी हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने शनिवार की सुबह को खुशनुमा बना दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *