लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में बाढ़ का पानी IIIT लखनऊ कैंपस में घुसने के बाद संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया। इसके साथ ही एमटेक परीक्षाएं भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दी गई हैं। छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा संस्थान के सहायक कुलसचिव विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल खाली करा दिए गए हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को कैंसर अस्पताल और छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित एक हॉस्टल में भेजा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर हॉस्टल की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।
डीएम और एसडीएम ने किया निरीक्षण बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख और एसडीएम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही छात्रों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निचले इलाके में होने से बढ़ी परेशानी IIIT लखनऊ परिसर निचले इलाके में स्थित है। पानी भरने से छात्रों और संस्थान के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से परिसर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

