लखनऊ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने किया गंदा काम, लोगों ने पकड़कर थाने पहुंचाया

लखनऊ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने किया गंदा काम, लोगों ने पकड़कर थाने पहुंचाया

लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 50 साल के अधेड़ है। उसके साथ गंदी हरकत की घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मनगांव सीतापुर की रहने वाली पीड़िता ने बताया वह अपने पति व 6 साल की बेटी के साथ लखनऊ के बसतौली में किराए पर रहती हैं। शनिवार रात करीब 9 बजे बेटी घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर बेटी घर नहीं आई तो वह ढूंढने के लिए बाहर निकली। इस पर उन्होंने बेटी को पड़ोस में रह रहे एक अन्य किराएदार अनिल अवस्थी के कमरे पर मोबाइल देखते हुए देखा। उन्होंने बेटी को आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी को शांत देखकर पीड़िता ने उससे पूछा क्या हुआ तब बेटी ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है। इस पर उन्होंने बेटी को प्यार से बहला फुसलाकर और बात जाननी चाहिए तो बताया पड़ोस में रहने वाले अनिल अवस्थी अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट में गलत हरकत की है। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी ।
मामले में एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय का कहना है बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, आरोपी हिरासत में है जांच चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *