लखनऊ में स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज:एक मरीज अस्पताल में भर्ती, चार होम आइसोलेशन में; एक्टिव केस बढ़कर 61 हुए

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज:एक मरीज अस्पताल में भर्ती, चार होम आइसोलेशन में; एक्टिव केस बढ़कर 61 हुए

लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में अब स्वाइन फ्लू के 61 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक स्वाइन फ्लू के 28 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 24 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। गंभीर लक्षण दिखें तो कराएं जांच सीएमओ डॉ.एनबी सिंह ने बताया कि तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, बेहोशी, ब्लड प्रेशर कम होना, सांस फूलना, नाखूनों का नीला पड़ना या बलगम में खून आना गंभीर लक्षण हैं। ऐसे मरीजों की रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच कराने की सलाह दी गई है। गंभीर मरीजों को जरूरत पड़ने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया जाना चाहिए। वहीं, बुखार, जुकाम, गले में खराश, खांसी या फ्लू जैसे सामान्य लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *