लखनऊ में सुबह से मौसम साफ, निकली कड़ी धूप:बादलों की आवाजाही रहेगी, हल्की बारिश की संभावना; 27% कम हुई है बरसात

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ, निकली कड़ी धूप:बादलों की आवाजाही रहेगी, हल्की बारिश की संभावना; 27% कम हुई है बरसात

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। कड़ी धूप निकली है। दिन में बादलों की आवाजाही रहेगी। हल्की बारिश की संभावना है। इस मानसून अब तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है। शनिवार को बारिश नहीं हुई जबकि इस दिन 4.4 मिमी का कोटा था। शहर में अभी सामान्य बारिश 269 मिमी हुई है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 370 मिमी है। आज रविवार के तापमान को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना रहेगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा है। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी रही है। आने वाले दिनों में पड़ेगी उमसभरी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी समेत इसके आसपास के इलाकों में फिलहाल मानसून गतिविधि का सीमित असर रहेगा। पिछले 5-6 दिनों के दौरान प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण सामान्य बारिश -19 फीसदी रह गई है। वहीं, लखनऊ में फिलहाल बारिश का कम असर रहा है। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के बीच में उमसभरी गर्मी का दौर बना रहेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *