फतेहाबाद में नए पदाधिकारियों-चेयरमैनों का अभिनंदन आज:महामंत्री वेद फूलां, दुग्गल-बलियाला भी होंगे सम्मानित; मंडल अध्यक्षों को मिलेंगे कलश

फतेहाबाद में नए पदाधिकारियों-चेयरमैनों का अभिनंदन आज:महामंत्री वेद फूलां, दुग्गल-बलियाला भी होंगे सम्मानित; मंडल अध्यक्षों को मिलेंगे कलश

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और हरियाणा सरकार के चेयरमैन एवं सदस्यों के स्वागत को लेकर रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे बाद शुरू होगा। समारोह में संगठन के नए पदाधिकारियों का अभिनंदन करने के साथ संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रही कलश वंदन यात्रा को लेकर मंडल अध्यक्षों को कलश भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल और प्रो. रविंद्र बलियाला तथा प्रदेश महामंत्री वेद फूलां का स्वागत किया जाएगा। हरियाणा सरकार में नवनियुक्त चेयरमैन सरदार बलदेव सिंह ग्रोहा और राजपाल बेनीवाल तथा सफाई कर्मचारी आयोग हरियाणा के सदस्य चंद्रप्रकाश बोसती भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से इन नेताओं का सम्मान किया जाएगा। कलश वंदन यात्रा को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा समारोह के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास की कलश वंदन यात्रा को लेकर मंडल अध्यक्षों को कलश वितरित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया है। यह कलश आगे मंडल स्तर पर जाएंगे। इसका उद्देश्य यही है कि संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *