लखनऊ में सुबह से जोरदार बारिश, 75 जिलों में अलर्ट:वाराणसी में घाट किनारे 100 छोटे मंदिर डूबे, 11 नदियां उफान पर

लखनऊ में सुबह से जोरदार बारिश, 75 जिलों में अलर्ट:वाराणसी में घाट किनारे 100 छोटे मंदिर डूबे, 11 नदियां उफान पर

यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। सोमवार तड़के 5 बजे से लखनऊ में तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो रही है। दिन में अंधेरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, इनमें 46 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, रविवार की बात करें तो सुबह से लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी, बरेली समेत 25 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हुई। गोरखपुर समेत 20 से ज्यादा शहरों में बादल छाए रहे। रायबरेली में बारिश के बाद सरकारी अस्पताल परिसर में पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। फर्रुखाबाद में नेकपुर पुल के पास करीब 150 मीटर कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया। इधर, प्रदेश में गंगा, यमुना समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। मानिकपुर में यूपी-एमपी को जोड़ने वाला छोटा पुल (रपटा) पिछले 36 घंटों से जलमग्न है। उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस गया। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *