लखनऊ में सपाइयों का फैंटा कि बोतल के साथ प्रदर्शन:पुलिस घसीटे हुए ले गई , विनोद साहनी कि हत्या पर जताई नाराजगी, PDA समाज को दबाने का आरोप

लखनऊ में सपाइयों का फैंटा कि बोतल के साथ प्रदर्शन:पुलिस घसीटे हुए ले गई , विनोद साहनी कि हत्या पर जताई नाराजगी, PDA समाज को दबाने का आरोप

लखनऊ में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार हंगामा। गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के विरोध में कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। पुलिस कार्यकर्ताओं को टांग कर ले गई। प्रदर्शनकारी हाथों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और फैंटा की बोतल लेकर पहुंचे थे । विनोद साहनी की हत्या के यूपी में लचर कानून व्यवस्था से जोड़ा । सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विनोद साहनी की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े निषाद समाज के युवक की हत्या हो जाती है, लेकिन सरकार और पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। सत्ता में बैठे हुए संजय निषाद सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं मगर अपने समाज को न्याय नहीं दिलवा पा रहे हैं। ‘PDA समाज को दबाने कि कोशिश’ प्रदर्शन कर रहे राज साहनी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। लॉ एंड ऑर्डर ज़ीरो है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार PDA समाज को रौंदना चाहती है। समाज के युवाओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार खामोश है। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक PDA समाज की लड़ाई लड़ रही है। पुलिस ने छीना फेंटा कि बोतल प्रदर्शनकारी विधानसभा कि पर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लगभग 40 मिनट तक पुलिस को प्रदर्शनकारियों के साथ संघर्ष करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के हाथ से फैंटा की बोतल भी पुलिस ने छीन ली । प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हुई चौराहे पर जाम लग गया । प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *