लखनऊ में मेयर की बैठक:15 वें वित्त व अवस्थापना के नए काम होंगे सेलेक्ट, मांगी गई सूची

लखनऊ में मेयर की बैठक:15 वें वित्त व अवस्थापना के नए काम होंगे सेलेक्ट, मांगी गई सूची

मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में 15 वें वित्त एवं अवस्थापना निधि के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों के चयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। शहर की आवश्यकताओं और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यों के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जलकल, पर्यावरण, स्ट्रीट लाइट एवं अभियंत्रण विभाग से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। अधिकारियों से विभागवार आवश्यक कार्यों की जानकारी ली गई। प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने पर विचार किया गया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि विकास कार्यों का चयन शहर की जरूरतों और आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और शहर की व्यवस्थाओं में सुधार हो। सूची तैयार करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार करें। कार्यों के चयन में जनहित, आवश्यकता और उपयोगिता को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उपलब्ध धनराशि का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *