गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन की तैयारी:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए

गंडक नदी में प्रतिमा विसर्जन की तैयारी:डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश दिए

देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने पटनवा पुल के पास गंडक नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात, प्रकाश और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम और एसपी ने घाट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने को कहा। उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे नदी के गहरे पानी में न जाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए प्रतिमा विसर्जन करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *