लखनऊ में बारिश-बाढ़, प्लासियो मॉल टापू बना:VIP सड़कें डूबीं, IIIT परिसर जलमग्न, आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंचा पानी

लखनऊ में बारिश-बाढ़, प्लासियो मॉल टापू बना:VIP सड़कें डूबीं, IIIT परिसर जलमग्न, आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पहुंचा पानी

यूपी में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। आज गुरुवार को 42 जिलों में बारिश का अलर्ट है। गरज–चमक के साथ बिजली गिरने और आंधी की भी चेतावनी है। गुरुवार तड़के लखनऊ में कुछ इलाकों में बारिश हुई। लखनऊ में गोमती नदी का पानी 9वें दिन भी बढ़ रहा है। बुधवार को पुराने लखनऊ के फैजुल्लागंज के बाद बाढ़ गोमती नगर एक्सटेंशन तक पहुंच गई। फीनिक्स प्लासियो मॉल के तीनों तरफ घुटनों तक पानी भर गया है।ग इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाली सड़क डूब गई है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) की इमारत भी पानी से घिर गई है। बाढ़ से 20 साल बाद लेटे हनुमान मंदिर का गर्भगृह बंद करना पड़ा है। फैजुल्लागंज में 40 हजार घरों में 5-6 फीट तक पानी भरा है। 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। कई परिवार घरों में ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। बैकुंठ धाम भी पूरी तरह जलमग्न है। यहां शव रखने वाले चबूतरे पानी में डूब गए हैं। बुधवार की बात करें तो कानपुर, बरेली और गोरखपुर में झोंकेदार हवा के साथ तेज बारिश हुई। वाराणसी के हरहुआ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। यूपी के 5 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सीतापुर में सरायन और कठना नदी का पानी अब भी रिहायशी इलाकों में बह रहा है। गोंडा के 10 गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। शाहजहांपुर में बाढ़ के पानी के साथ 6-7 फीट लंबा मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आया, जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *