लखनऊ के बख्शी का तालाब इण्टर कॉलेज लखनऊ के विज्ञान अध्यापक एवं यूको क्लब प्रभारी हरिश्चंद्र सिंह ने कक्षा 6 से 12 तक के चयनित बाल वैज्ञानिकों के द्वारा जागरुकता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 500 पौधों को हल्की बारिश में रोपा। शिक्षक ने अपने बाल वैज्ञानिकों को लगाए गए पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी भी बच्चों को दी गई। उन्होंने कहा कि पौधे ही हमारा जीवन हैं, पेड़-पौधे ही हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं।

