लखनऊ में दो टाटा मैजिक गाड़ियों में लगी आग:24 मिनट में दो सूचना, कोई जनहानि नहीं

लखनऊ में दो टाटा मैजिक गाड़ियों में लगी आग:24 मिनट में दो सूचना, कोई जनहानि नहीं

लखनऊ के अमीनाबाद के मॉडल हाउस स्थित तारक मुखर्जी रोड और कैंट रोड के उदयगंज में शुक्रवार तड़के दो टाटा मैजिक गाड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार रात 1:54 बजे हजरतगंज फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को अमीनाबाद के मॉडल हाउस स्थित तारक मुखर्जी रोड पर टाटा मैजिक हाफ डाला में आग लगने की सूचना मिली। इस पर अमीनाबाद और हजरतगंज फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहां पर अफरा तफरी का माहौल था। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। इसके बाद रात 2:18 बजे उदयगंज में कैंट रोड स्थित गुप्ता बेकरी के पास टाटा मैजिक हाफ डाला सीएनजी गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। हजरतगंज फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट में आग बुझाई। दोनों घटनाओं में किसी के जनहानि होने की सूचना नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *