कन्नौज में डुप्लीकेट वोटरों पर कल तक चलेगा अभियान:हटाए जा रहे डुप्लीकेट नाम, 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची

कन्नौज में डुप्लीकेट वोटरों पर कल तक चलेगा अभियान:हटाए जा रहे डुप्लीकेट नाम, 12 नवंबर को प्रकाशित होगी आलेख्य मतदाता सूची

कन्नौज में विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज डुप्लीकेट नामों को हटाने के लिए निर्वाचन विभाग अभियान चलाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को दोहरी प्रविष्टियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई 24 अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीएलओ ऐप के माध्यम से विधानसभा निर्वाचक नामावली में दर्ज डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्रीज (डीएसई) और डुप्लीकेट प्रविष्टियों की जांच कर उन्हें चिह्नित करें। संबंधित मामलों में नियमानुसार फार्म-7 भरवाकर निर्वाचन आयोग के 11 अगस्त 2023 को जारी निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यवाही 24 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि 12 नवंबर को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में दोहरे नामों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। नाम दर्ज करने में बरतें सावधानी जिला निर्वाचन अधिकारी ने फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 को नियमानुसार भौतिक रूप से भरवाकर सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फार्म-6 के जरिए नए मतदाता का नाम शामिल करते समय हिंदी और अंग्रेजी में नाम का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए। दोनों भाषाओं में विवरण की पुष्टि के बाद ही बीएलओ ऐप या ईआरओ नेट पर प्रविष्टि दर्ज की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *