लखनऊ में डॉ. एम.सी. सक्सेना इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर्स डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित विभिन्न मॉडल, वर्किंग प्रोजेक्ट एवं तकनीकी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से इंजीनियरिंग के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप में प्रदर्शित किया। सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा निर्माण एवं आधारभूत संरचना से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए, जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने तकनीक, सॉफ्टवेयर एवं आधुनिक कंप्यूटिंग से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने मशीनरी, मैकेनिज्म एवं ऑटोमेशन से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान, नवाचार, रचनात्मकता, टीमवर्क एवं समस्या-समाधान की क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें व्यावहारिक इंजीनियरिंग के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में नए एवं उपयोगी प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

