लखनऊ के बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक:लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले और सजावट के सामान की जमकर खरीदारी हुई

लखनऊ के बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक:लड्डू गोपाल की पोशाक, झूले और सजावट के सामान की जमकर खरीदारी हुई

लखनऊ में जन्माष्टमी से एक दिन पहले बाजारों में खास रौनक दिखा । गोमतीनगर के पत्रकारपुरम मार्केट और इंदिरा नगर के भूतनाथ मार्केट में महिलाएं और युवतियां लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, माला, मोरपंख, झूले और मंदिर सजाने का सामान खरीदती दिखीं। बाजार में जगह-जगह कृष्ण से जुड़े सजावटी सामानों की दुकानें सजी हैं। खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर आया। दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग डिजाइन के झूले उपलब्ध हैं। इसके साथ मुकुट, ज्वैलरी, कपड़े और सजावट का सामान भी मिल रहा है। जन्माष्टमी को देखते हुए इन सामानों की मांग बढ़ी है। कमल का फूल 20 रुपए पीस बिक रहा फूल विक्रेता अनुष्का ने बताया कि सजावट के लिए फूलों की लड़ी करीब 60 रुपए मीटर मिल रही है। दुकानों पर फूल-माला, कमल, गुलाब और तुलसी के साथ आम के पत्तों की लड़ियां भी उपलब्ध हैं। कमल का फूल 20 रुपए पीस बिक रहा है। श्रद्धालु भगवान को चढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा फूल-माला खरीद रहे हैं। इसके अलावा खीरा भी पूजा के लिए खरीदा जा रहा है। कान्हा के लिए खरीदी पोशाक और मोरपंख पत्रकारपुरम में खरीदारी करने पहुंची पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए कान्हा की सुंदर पोशाक, माला, पगड़ी और मोरपंख खरीदा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारपुरम में कान्हा से जुड़े सामान की अच्छी वैरायटी मिल रही है। गोमतीनगर एक्सटेंशन से आईं सविता नामदेव ने बताया कि यहां जन्माष्टमी के लिए बड़ा बाजार लगा है। कान्हा की पोशाक से लेकर झूले और डेकोरेशन का पूरा सामान उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बचपन से जन्माष्टमी मनाने की परंपरा है। हर साल घर में छोटे कान्हा की स्थापना कर पर्व मनाया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *