लखनऊ गोमतीनगर स्थित पंचवटी पार्क में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। ध्वजारोहण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, नगर संघ चालक महेश, क्षेत्रीय पार्षद संजय राठौर और पंचवटी पार्क के संरक्षक एवं पर्यावरणविद् वीके पांडे ने गणमान्य नागरिकों के साथ किया। समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए ध्वजारोहण के बाद मनोज ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। ये मौजूद रहे इस मौके पर नंदलाल चौबे, दिनेश कुमार शर्मा, डीसी श्रीवास्तव, एमपी गुप्ता, दिनेश भट्ट, रवि शुक्ला, अरुण शुक्ला, गौरी शंकर, रामसेवक यादव, अमर सिंह, राजन लाल, समरजीत, केशव पांडे, सुमन तिवारी, सुधा पांडे, रिंकी सिंह, पूजा सिंह और मधु पांडे समेत कई क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया।


