लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

यात्रियों की जान जोखिम में डालकर चलने वाली बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को कार्रवाई तेज कर दी। ऑपरेशन कवच 2.0 के दूसरे दिन अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन के. सिंह के नेतृत्व में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों की जांच की गई। लखनऊ के साथ उन्नाव और रायबरेली की परिवहन विभाग की टीमें भी अभियान में शामिल रहीं। पुलिस की मदद से बसों को रोककर जांच की गई। बसों में सुरक्षा इंतजाम और परमिट की जांच टीमों ने बसों में सुरक्षा उपकरण, बस बॉडी से जुड़े नियम और परमिट की शर्तें देखीं। जांच के दौरान कुछ बसों में सुरक्षा इंतजाम पूरे नहीं मिले। कई बसें बस बॉडी के तय नियमों का पालन करती नहीं मिलीं, जबकि कुछ में परमिट की शर्तों का भी उल्लंघन मिला। 16 बसों के चालान, 12 बसें सीज शाम 7 बजे से देर रात तक चले अभियान में 16 बसों के चालान किए गए, जबकि 12 बसों को सीज कर दिया गया। परिवहन विभाग के मुताबिक कार्रवाई उन बसों पर की गई, जिनमें सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था या जो परमिट की शर्तों के खिलाफ चल रही थीं। देर रात तक एक्सप्रेसवे पर बसों की जांच का अभियान जारी रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *