गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग की वजह से बुधवार को शहर के कई प्रमुख इलाकों में पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, इस मरम्मत कार्य के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के तहत आने वाले फेज-3, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा, राम जानकी नगर और कृष्णानगर इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं पादरी बाजार सब-स्टेशन से जुड़े पादरी बाजार और सरस्वती पुरम, दुर्गाबाड़ी सब-स्टेशन के हनुमंतनगर, और भटहट व रतनपुरा सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में भी 5 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। काम पूरा होते ही दोपहर 3 बजे के बाद आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा विरासत गलियारा में हो रहे काम के लिए भी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *