रोहतक में ट्रेन की चपेट में आया युवक:पानीपत का रहने वाला मृतक, कोचिंग लेकर नौकरी की कर रहा था तैयारी

रोहतक में ट्रेन की चपेट में आया युवक:पानीपत का रहने वाला मृतक, कोचिंग लेकर नौकरी की कर रहा था तैयारी

रोहतक के लाढौत फाटक के पास एक युवक शाम के समय ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान करीब 26 वर्षीय रमन निवासी गांव नारा पानीपत के रूप में हुई, जो शीला बाईपास के पास पीजी में रहता था। रमन ने बीएससी फार्मेसी कर रखी है और सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। शाम के समय वह दोस्त से मिलने जा रहा था, इसी दौरान लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। सरकारी नौकरी की तलाश में था मृतक
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रमन सरकारी नौकरी की तलाश में था, जिसके लिए कोचिंग भी ले रहा था। फार्मेसी में बीएससी करने के बाद कई बार फार्म भर चुका था, लेकिन नौकरी नहीं लग रही थी। अब भी कोचिंग लेकर तैयारी में जुटा हुआ था। पुलिस मामले में कर रही जांच
जीआरपी जांच अधिकारी भारती ने बताया कि सवा 5 बजे सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन से कट गया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सुसाइड केस लग रहा है। बाकी मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज की जांच की जाएगी। जांच अधिकारी भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में भेजा गया है। शव का कल पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *