रोहतक एमडीयू में पोस्टर फाड़ने पर विवाद:चुनाव प्रचार के बीच कर्मचारियों ने जताया रोष, आरोपियों को पकड़ने की मांग

रोहतक एमडीयू में पोस्टर फाड़ने पर विवाद:चुनाव प्रचार के बीच कर्मचारियों ने जताया रोष, आरोपियों को पकड़ने की मांग

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव के दौरान पोस्टर फाड़ने को लेकर कर्मचारियों के एक गुट ने विरोध प्रकट किया। कर्मचारियों ने एमडीयू प्रशासन को शाम तक का अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ जाएंगे। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौशिक ने कहा कि चुनाव में 4 दिन बचे हुए है और कल शाम को 10 बड़े बैनर बनवाकर एमडीयू कैंपस में लगाए गए थे। रात को 9 बजे तक सब ठीक था, लेकिन उसके बाद असामाजिक तत्वों ने दो पोस्टर फाड़ दिए, जो एक साजिश नजर आ रही है। पोस्टर के नीचे धरने की दी चेतावनी
सुरेश कौशिक ने कहा कि एमडीयू में हर जगह कैमरे लगे हुए हैं और रात को सिक्योरिटी भी रहती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी रात के समय थी, उनसे पूछा जाए और कैमरों को चेक किया जाए। पोस्टर फाड़ने वाले आरोपियों को अगर शाम तक नहीं पकड़ा गया तो वह फटे हुए पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ जाएंगे। रात को मर्डर हो जाए तो भी नहीं चलता पता
सुरेश कौशिक ने कहा कि एमडीयू कैंपस के अंदर रात को अगर मर्डर भी हो जाए तो पता नहीं चलता। बाद में कर्मचारी कहते हैं कि सीसीटीवी चेक कर लो। अब पोस्टर को फाड़ने वालों को पकड़ा जाए और कैंपस का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाए। एमडीयू में माहौल खराब हुआ तो प्रशासन होगा जिम्मेदार
सुरेश कौशिक ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले लोगों से डरने वाले नहीं है। एमडीयू प्रशासन को ऐसे लोग तुरंत बाहर करने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एमडीयू का माहौल खराब होगा, जिसकी जिम्मेदारी एमडीयू प्रशासन की होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *