शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में 28 सितंबर को हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय अखिलेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हथियामा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव निवासी रामलगन यादव का छोटा बेटा था। अखिलेश 27 सितंबर को अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। मिर्जापुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 4 महीने पहले हुई थी शादी हादसे के बाद उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर उसे सदर अस्पताल शेखपुरा और फिर पावापुरी रेफर किया गया। बाद में परिवार वालों ने उसे बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अखिलेश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी शादी करीब चार माह पहले इसी जिले के भदेली गांव में हुई थी। वह अपने चार सहोदर भाइयों में सबसे छोटा था। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में 28 सितंबर को हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय अखिलेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक हथियामा थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव निवासी रामलगन यादव का छोटा बेटा था। अखिलेश 27 सितंबर को अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। मिर्जापुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 4 महीने पहले हुई थी शादी हादसे के बाद उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखकर उसे सदर अस्पताल शेखपुरा और फिर पावापुरी रेफर किया गया। बाद में परिवार वालों ने उसे बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अखिलेश के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। उसकी शादी करीब चार माह पहले इसी जिले के भदेली गांव में हुई थी। वह अपने चार सहोदर भाइयों में सबसे छोटा था।

