मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से गुजरने वाले भारतमाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने मोटरसाइकिल सवार जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 48 वर्षीय रामविनय गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के रामपुर मनोरथ गांव निवासी रामविनय गिरी के रूप में हुई है। वह गांव में PDS की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को वह अपनी बाइक से सरकारी काम के सिलसिले में पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय जा रहे थे। पीछे से आई रेसिंग बाइक ने मारी जोरदार टक्कर बताया गया कि रामविनय गिरी भारतमाला मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक रेसिंग बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में ही चली गई जान हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल रामविनय गिरी को इलाज के लिए मोतिहारी भेजने की व्यवस्था की, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में अकेले कमाने वाले थे रामविनय रामविनय गिरी की मौत की खबर मिलते ही रामपुर मनोरथ गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। PDS की दुकान से होने वाली आमदनी से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार पर कार्रवाई की मांग की हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल रेसिंग बाइक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से गुजरने वाले भारतमाला मुख्य मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रेसिंग बाइक ने मोटरसाइकिल सवार जनवितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 48 वर्षीय रामविनय गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के रामपुर मनोरथ गांव निवासी रामविनय गिरी के रूप में हुई है। वह गांव में PDS की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को वह अपनी बाइक से सरकारी काम के सिलसिले में पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय जा रहे थे। पीछे से आई रेसिंग बाइक ने मारी जोरदार टक्कर बताया गया कि रामविनय गिरी भारतमाला मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक रेसिंग बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में ही चली गई जान हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल रामविनय गिरी को इलाज के लिए मोतिहारी भेजने की व्यवस्था की, लेकिन अधिक खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में अकेले कमाने वाले थे रामविनय रामविनय गिरी की मौत की खबर मिलते ही रामपुर मनोरथ गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। PDS की दुकान से होने वाली आमदनी से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार पर कार्रवाई की मांग की हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल रेसिंग बाइक और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

