रेवाड़ी में कॉलेज का मामूली विवाद बना खूनी जंग:दो छात्रों ने गवाईं जान, कार से कुचलने के बाद पीटे; 4 टीमें गठित

रेवाड़ी में कॉलेज का मामूली विवाद बना खूनी जंग:दो छात्रों ने गवाईं जान, कार से कुचलने के बाद पीटे; 4 टीमें गठित

रेवाड़ी के एक कॉलेज से शुरू हुआ मामूली विवाद शुक्रवार को खूनी खेल में बदल गया। गांव गोकलपुर से तुर्कियावास व बुढ़ाना बस अड्डे के आसपास इसके छीटें बिखरे दिखाई दिए। जिसमें गांव माढैया निवासी 22 वर्षीय जतिन और निगाणियावास निवासी हिमेश की जान चली गई। दोपहर से शाम तक अस्पताल से गांव गोकलपुर तक पुलिस और परिजन दौड़ते रहे। सदर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 7 को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सदर थाना के साथ सीआईए रेवाड़ी, कोसली और धारूहेड़ा को भी लगा दिया, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर विवाद के कारणों का पता लगाया जा सके। बृहस्पतिवार को कॉलेज में विवाद जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद हुआ था। दो बार गांव बुडानी में दोनों गुटो दो बार आमने-सामने आए। गुरुवार को कॉलेज में दोनों गुटों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। ग्रामीणों की माने तो रामगढ़ रोड पर बुढ़ाना गांव के पास भी गुरुवार को एक गुट के छात्र देखे गए। शुक्रवार को गांव गोकलपुर में जितेश की हत्या से लेकर तुर्कियावास अड्‌डे के पास से बुढ़ानी रोड पर इसके छिंटे देखें गए। तुर्कियावास बस अड्‌ड के पास सड़क पर बिखरे दुर्घनाग्रस्त बाइकों का मलबा और बुढ़ानी रोड पर बुढ़ाना बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त बाइक के पास पड़ी दो जोड़ी चप्पल व झाड़ियों में पड़े डंडे छात्र गुटों के विवाद की खूनी भिड़ंत की गवाही देते दिखे। यशपाल का दावा- 15 राउंड फायरिंग जतिन व हिमेश के साथ बाइक पर सवार बुढ़ाना निवासी यशपाल ने 15 राउंड फायरिंग का दावा किया। यशपाल ने कहा कि जतिन को पहले गाड़ी से कुचलने के बाद कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया। हिमेश के साथ कॉलेज में कोई विवाद हुआ था। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका मुझे पता नहीं। हिमेश और जतिन दोस्त थे, जतिन मेरा दोस्त था। हम तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान बुड़ाना बस अड्‌डे पर कारों और बाइक पर आए हमलावरों ने हमें घेर लिया। गोकलपुर मोड़ पर हमारी बाइक को काट की टक्कर मारी। बाइक सड़क पर फिसकर बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरे जतिन को आरोपियों ने कार से कुचलने के बाद कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया। मैं गड्‌ढों में गिरा और भागकर अपनी जान बचाई। सबकुछ दिख रहा था प्री-प्लान जिस प्रकार घटना स्थल पर मिली बाइक और गाड़ियों की नंबर प्लेट पर टेप लगी हुई थी, उससे लग रहा था कि सबकुछ प्री-प्लान था। गोकलगढ़ में घटना स्थल पर मिली और बुढ़ाना बस अड्‌डे के पास बुढ़ानी रोड सड़क किनारे मिले बाइक की नंबर प्लेट टेप के साथ कवर की गई थी। हमलावरों द्वारा प्रयोग की गई गाड़ियों की नंबर प्लेट भी टेप लगी बताई जा रही है। घटना स्थल पर मिले डंडे और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताई गई बातें भी इसी और इशारा कर रही थी। बहुत डरावना था वह दृश्य गांव गोलकपुर की एक महिला ने बताया कि वह दोपहर को दुकान पर बैठी थी। अचानक दो-तीन गाड़ियां और कई बाइकें एक साथ तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। बाइक पर सवार अधिकतर युवकों के हाथों में डंडे थे। कुछ समय बार पता चला कि यहां मोड़ पर खून हो गया। घटना के पास मिली गांव की एक वृद्धा ने बताया कि मैं अपने ऊपर वाले घर में गई थी। अचानक धड़ाम की आवाज सुनी। जब बाहर निकलकर देखा तो यहां बाइक खंभे के पास पड़ी थी, दो युवक घायल सड़क पर पड़े थे। इसके अलावा हमें कुछ दिखाई नहीं दिया। साढ़े 12 बजे आया था फोन गांव के ही एक युवक ने बताया कि वह गांव में दूसरी तरफ गया हुआ था। करीब साढ़े 12 बजे उसे फोन पर घटना की जानकारी मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो घायल को एंबुलेंस में डाला जा रहा था। एक युवक का करीब एक घंटे से अधिक समय तक बीच सड़क पर पड़ा रहा। अब कोई कुछ बता रहा है और कोई कुछ। सच्चाई तो इसमें शामिल लोगों को ही से पता चलेगी। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति एसपी हेमेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सदर पुलिस के साथ तीनों सीआईए को भी मामले में जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा हैं। 7 को नामजद कर अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। विवाद का कारण क्या था, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *