थाना क्षेत्र के रजवरिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना नवीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना क्षेत्र के रजवरिया गांव के समीप रेलवे ट्रैक से गुरुवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना नवीनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।


