तरैया थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को पीड़िता के घर पर हुए हंगामे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में मृतका के संबंधी पचरौड़ निवासी कन्हैया नट और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें तरैया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हंगामा करने वालों ने आरोप लगाया कि मृतका की मां ने निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। घटना के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मृणाल पासवान ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और घटना की निंदा की। अध्यक्ष ने कहा कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की। मढ़ौरा-2 मसरख एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। तनाव को देखते हुए तरैया, पानापुर, मशरख और इसुआपुर सहित अन्य थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि पीड़िता के घर पर हंगामा और मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। तरैया थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। मंगलवार को पीड़िता के घर पर हुए हंगामे में दो लोग घायल हो गए। घायलों में मृतका के संबंधी पचरौड़ निवासी कन्हैया नट और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें तरैया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। हंगामा करने वालों ने आरोप लगाया कि मृतका की मां ने निर्दोष लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। घटना के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मृणाल पासवान ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और घटना की निंदा की। अध्यक्ष ने कहा कि किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी इस संबंध में बात की। मढ़ौरा-2 मसरख एसडीपीओ संजय कुमार सुधांशु ने दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। तनाव को देखते हुए तरैया, पानापुर, मशरख और इसुआपुर सहित अन्य थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि पीड़िता के घर पर हंगामा और मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

