पानीपत | आर्य पीजी कॉलेज मैदान में हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से जिला स्तरीय रेड रन मैराथन कराई गई। अंजू और रवि, आईसीटीसी काउंसलर ने विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशे से दूर रहने का संदेश देना रहा। मैराथन में जिले के प्रमुख कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और यह संदेश दिया कि एचआईवी से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। प्रतियोगिता में लड़कों के लिए 5 किलोमीटर और लड़कियों के लिए 3 किलोमीटर दौड़ कराई। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को भ्रांतियां दूर करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

