सुपौल के वीरपुर में विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट और लाखों रुपये लेने के आरोप में प्रशासन ने बसमतिया रोड स्थित बसमतिया टूर एंड ट्रेवल्स को सील कर दिया। गुरुवार को एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने एजेंसी का निरीक्षण किया। टीम में सीओ बृजेश कुमार और थाना प्रभारी संजय दास समेत अन्य लोग मौजूद थे। 2 साल से किराए के मकान में चल रही थी एजेंसी जानकारी के अनुसार, वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद आरिफ काली मंदिर के पास अमजद अली के मकान में किराए पर करीब दो वर्षों से एजेंसी चला रहे थे। एजेंसी के खिलाफ लोगों ने विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी। रूस भेजने के नाम पर एक लाख लेने का आरोप शिकायतकर्ता जियाउल हक के अनुसार, एजेंसी संचालक ने कई लोगों को रूस भेजने और वर्क वीजा दिलाने का भरोसा देकर उनके पासपोर्ट और रकम ली। आरोप है कि पैसे लेने के बाद उन्हें लगातार आज-कल का आश्वासन देकर टालता रहा। शिकायत में मजहरूल हक, ताकिउद्दीन, शमीम अख्तर, कुमरूल होदा और अकमल हुसैन समेत कई लोगों से करीब एक-एक लाख रुपये और पासपोर्ट लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 8 से 9 महीने बीतने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। 2 लोगों से वर्क वीजा के नाम पर 1.96 लाख मोहम्मद जावेद और अत्ताउल्लाह से रूस का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर कुल 1.96 लाख रुपये लेने का भी आरोप है। शिकायत के मुताबिक, दोनों को दो महीने के टूरिस्ट वीजा और फ्लाइट टिकट के साथ दिल्ली भेजा गया था। बाद में टिकट कैंसिल होने की बात कहकर उन्हें वापस बुला लिया गया। आरोप है कि इसके बाद न तो वर्क वीजा मिला और न ही रकम लौटाई गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिला संचालक एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एजेंसी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। फोन पर संपर्क करने पर उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। जांच पूरी होने तक सील रहेगा कार्यालय एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी होने तक एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। एजेंसी से जुड़े दस्तावेजों और शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल के वीरपुर में विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट और लाखों रुपये लेने के आरोप में प्रशासन ने बसमतिया रोड स्थित बसमतिया टूर एंड ट्रेवल्स को सील कर दिया। गुरुवार को एसडीएम विनय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने एजेंसी का निरीक्षण किया। टीम में सीओ बृजेश कुमार और थाना प्रभारी संजय दास समेत अन्य लोग मौजूद थे। 2 साल से किराए के मकान में चल रही थी एजेंसी जानकारी के अनुसार, वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद आरिफ काली मंदिर के पास अमजद अली के मकान में किराए पर करीब दो वर्षों से एजेंसी चला रहे थे। एजेंसी के खिलाफ लोगों ने विदेश भेजने और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर पैसे लेने की शिकायत की थी। रूस भेजने के नाम पर एक लाख लेने का आरोप शिकायतकर्ता जियाउल हक के अनुसार, एजेंसी संचालक ने कई लोगों को रूस भेजने और वर्क वीजा दिलाने का भरोसा देकर उनके पासपोर्ट और रकम ली। आरोप है कि पैसे लेने के बाद उन्हें लगातार आज-कल का आश्वासन देकर टालता रहा। शिकायत में मजहरूल हक, ताकिउद्दीन, शमीम अख्तर, कुमरूल होदा और अकमल हुसैन समेत कई लोगों से करीब एक-एक लाख रुपये और पासपोर्ट लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 8 से 9 महीने बीतने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। 2 लोगों से वर्क वीजा के नाम पर 1.96 लाख मोहम्मद जावेद और अत्ताउल्लाह से रूस का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर कुल 1.96 लाख रुपये लेने का भी आरोप है। शिकायत के मुताबिक, दोनों को दो महीने के टूरिस्ट वीजा और फ्लाइट टिकट के साथ दिल्ली भेजा गया था। बाद में टिकट कैंसिल होने की बात कहकर उन्हें वापस बुला लिया गया। आरोप है कि इसके बाद न तो वर्क वीजा मिला और न ही रकम लौटाई गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिला संचालक एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एजेंसी की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालक मौके पर मौजूद नहीं था। फोन पर संपर्क करने पर उसके दिल्ली में होने की जानकारी मिली। जांच पूरी होने तक सील रहेगा कार्यालय एसडीएम ने बताया कि जांच पूरी होने तक एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। एजेंसी से जुड़े दस्तावेजों और शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

