रुदौली में 225 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत किट:विधायक रामचंद्र यादव ने 26 जरूरी सामान दिए, तीन गांवों की भी मदद का भरोसा दिया

रुदौली में 225 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत किट:विधायक रामचंद्र यादव ने 26 जरूरी सामान दिए, तीन गांवों की भी मदद का भरोसा दिया

अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बुधवार को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री वितरित की गई। पस्ता माफी स्थित बाढ़ चौकी पर विधायक रामचंद्र यादव की मौजूदगी में 225 परिवारों को राहत किट दी गईं। इनमें खाद्यान्न समेत रोजमर्रा की जरूरत का सामान शामिल था। प्रशासन के मुताबिक बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है और जरूरत के आधार पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। राहत किट का वितरण कैथी मांझा के 105, मुजहना सरायनासीर के 100 और पसैया नेपुरा के 20 प्रभावित परिवारों के बीच किया गया। प्रत्येक किट में 26 जरूरी वस्तुएं शामिल थीं। इनमें आलू, प्याज, आटा, दाल, चावल, नमक, नहाने की बाल्टी और तिरपाल समेत अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री दी गई। विधायक बोले- सभी प्रभावितों तक पहुंचेगी राहत विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले सभी जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सामग्री की किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तीन गांवों में राहत किट के लिए भेजी मांग एसडीएम रुदौली विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी पीड़ित परिवारों का सर्वे कराया जा चुका है। सर्वे के आधार पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है। पटरंगा, मरोचा और सन्डरी गांवों में राहत किट वितरण के लिए मांग भेजी गई है। मांग प्राप्त होते ही इन गांवों में भी राहत सामग्री वितरित कराई जाएगी। राजस्व कर्मियों को निगरानी के निर्देश वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम प्रशासक राम सदल, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव और लेखपाल नकछेद भारती, महेंद्र वर्मा व रजनीश यादव ने राहत वितरण में सहयोग किया। प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *