रीवा में टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट, चेन-नकदी छीने:तीन वाहनों में पहुंचे लोगों ने पीटा; फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

रीवा में टोल प्लाजा पर मैनेजर से मारपीट, चेन-नकदी छीने:तीन वाहनों में पहुंचे लोगों ने पीटा; फुटेज के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

रीवा के खड्डा टोल प्लाजा पर मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन चारपहिया वाहनों में सवार होकर पहुंचे लोगों ने मैनेजर के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान चेन और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पूरी घटना टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना सोमवार रात की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह रात सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही मारपीट और चेन-नकदी छीनने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले में अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *