रीवा में कच्चे मकान की दीवार ढही, महिला की मौत:निर्माण के दौरान पटिया खिसकने से मलबे में दबी; बेटे-बहू बाल-बाल बचे

रीवा में कच्चे मकान की दीवार ढही, महिला की मौत:निर्माण के दौरान पटिया खिसकने से मलबे में दबी; बेटे-बहू बाल-बाल बचे

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव में शुक्रवार को कच्चा मकान निर्माण के दौरान दीवार ढहने से करीब 55 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा और बहू बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, मनकहरी गांव में कच्चे मकान का काम चल रहा था। इसी दौरान पटिया खिसकने से अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय करीब 55 वर्षीय सविता चतुर्वेदी समेत परिवार के लोग मौके पर मौजूद थे। दीवार गिरते ही बेटा और बहू किसी तरह बाहर निकल गए, जबकि सविता मलबे में ही दबी रह गईं। सविता के पति विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी पत्नी का पैर फिसलने के कारण वह मलबे में दब गई थीं। उन्हें बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। बेटे और बहू ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही सगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *