रीवा के कॉलेज चौराहे पर NSUI का प्रदर्शन:राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल; पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए

रीवा के कॉलेज चौराहे पर NSUI का प्रदर्शन:राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल; पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए

रीवा के कॉलेज चौराहे पर राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में NSUI ने प्रदर्शन किया। नित्कर्ष मिश्रा के नेतृत्व में छात्र और कार्यकर्ता जुटे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के पोस्टर जलाए गए। नित्कर्ष मिश्रा बोले- लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नित्कर्ष मिश्रा ने कहा कि वोट चोरी के गंभीर आरोपों के बीच सत्ता में बैठे लोगों द्वारा लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है। जनता के मताधिकार, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करना भी जरूरी है। नित्कर्ष मिश्रा ने कहा कि जनता के वोट और लोकतंत्र की ताकत से बड़ा कुछ नहीं है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्र और युवा लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, NSUI कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *